Ayushman Bharat jobs : 'आयुष्मान मित्र' के 1 लाख पदों पर हो रही है भर्ती, 12वीं पास वाले करें अप्लाई

Ayushman Mitra Recruitment
 केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना Ayushman Bharat के तहत लाखों लोगों को रोजगार दिया जाएगा। यह भर्ती आयुष्मान भारत योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए की जाएगी। मिली हुई जानकारी के अनुसार, अगले 5 साल में 2 लाख पदों पर भर्तियां की जा सकती है।
दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक लाख ''आयुष्मान मित्रों'' की भर्ती के लिए कौशल विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है। एक अधिकारी ने बताया, ''सभी सूचीबद्ध अस्पताल में रोगियों की सहायता के लिए ''आयुष्मान मित्र'' होंगे, जो लाभार्थियों औरअस्पताल के बीच समन्वय करेगा।